कोरोना के दैनिक मामलों और मौतों में उतार-चढ़ाव, देखें सभी राज्यों के आंकड़े

कोरोना के दैनिक मामलों और मौतों में उतार-चढ़ाव, देखें सभी राज्यों के आंकड़े

सेहतराग टीम

विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार कोरोना वायरस (Corona Virus Cov-19) लगभग सभी देशों को अपनी चपेट में ले चुका है। दुनियाभर में 109,217,366 लोग कोरोना वायरस की चपेट में हैं। इनमें 2,413,912 लोगों की मौत हो चुकी है। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार भारत में कोरोना वायरस (Coronavirus) के कुल एक्टिव पीड़ितों की संख्या 137342 पहुंच चुकी है। एक्‍ट‍िव पीड़ितों में विदेशी मरीज भी शामिल हैं। अभी तक 10656845 मरीज पूरी तरह ठीक हो चुके हैं। आंकड़ों के मुताबिक इस संक्रमण से पूरे देश में 156014 लोगों की मौत हुई है। एक माइग्रेटेड मरीज को मिलाकर देश में कोरोना (Corona) के कुल 1,09,50,201 कन्‍‍‍‍‍फर्म मामले पाए गए हैं।

पढ़ें- Coronavirus Latest Update: जानिए भारत में कुल कितने मरीज हैं और कितनी मौतें हुईं

पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस (Corona virus) के 12,881 नए मामले सामने आए हैं। साथ ही इस दौरान कोरोना से 101 लोगों की मौत भी हुई है।  पिछले 24 घंटों में 11,987 लोग ठीक भी हुए हैं। रिकवरी रेट 97.32 फीसदी हो गया है। एक्टिव मरीज दर 1.25 फीसदी है। मृत्यु दर 1.43 फीसदी है। पॉजिटिविटी रेट 2 फीसदी से कम है। 17 जनवरी को 7,26,562 कोरोना सैंपल टेस्ट किए गए। अभी तक कुल 20,87,03,791 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं। देश में अब 94,22,228 लोगों को वैक्सीन लगाई गई है।

पिछले साल 7 अगस्त को संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख और पांच सितम्बर को 40 लाख से अधिक हो गई थी। वहीं, संक्रमण के कुल मामले 16 सितम्बर को 50 लाख, 28 सितम्बर को 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख, 29 अक्टूबर को 80 लाख और 20 नवम्बर को 90 लाख और 19 दिसम्बर को एक करोड़ के पार चले गए थे।

महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटे में मिले 4787 नए संक्रमित

मुंबई में पिछले 24 घंटे के दौरान संक्रमण के 721 नए मामले सामने आए हैं। इसके अलावा 4000 लोगों पर मास्क न पहनने की वजह से जुर्माना लगाया गया। वहीं बुधवार को पूरे राज्य में 4787 लोगों में कोविड-19 का संक्रमण पाया गया है। यहां मामलों की बढ़ती संख्या के कारण लॉकडाउन लगाए जाने की संभावना जताई जा रही है।

राज्य

एक्टिव केसेज

ठीक हो चुके

मौतें

आंध्र प्रदेश

607

881238

7165

अंडमान एंड निकोबार आइलैंड

8

4944

62

अरुणाचल प्रदेश

3

16774

56

असम

1612

214628

1090

बिहार

520

259830

1529

चंडीगढ़

142

20832

348

छत्तीसगढ़

3009

303137

3788

दादर नगर हवेली और दमन & दिउ

4

3396

2

दिल्ली

1078

625343

10894

गोवा

509

53074

786

गुजरात 

1703

259928

4403

हरियाणा

826

265455

3041

हिमाचल प्रदेश 

354

56848

994

जम्मू एंड कश्मीर 

657

122939

1951

झारखंड

466

117889

1084

कर्नाटक

5717

928461

12276

केरल

61074

951742

4032

लद्दाख

48

9604

130

लक्षद्वीप

97

164

0

मध्य प्रदेश 

1863

252628

3842

महाराष्ट्र 

39201

1985261

51631

मणिपुर

91

28759

373

मेघालय

78

13719

148

मिजोरम

20

4369

10

नागालैंड

36

12064

90

ओडिशा

697

333788

1912

पुडुचेरी

202

38644

660

पंजाब

2546

168833

5722

राजस्थान

1249

315135

2782

सिक्किम

54

5932

135

तमिलनाडु

4192

829850

12438

तेलांगना

1700

293791

1622

त्रिपुरा

5

32961

391

उत्तराखंड

548

94733

1683

उत्तर प्रदेश 

2690

591013

8707

वेस्ट बंगाल

3736

559039

10237

भारत में कुल मामले

137342

10656845

156014


 

Disclaimer: sehatraag.com पर दी गई हर जानकारी सिर्फ पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। किसी भी बीमारी या स्वास्थ्य संबंधी समस्या के इलाज के लिए कृपया अपने डॉक्टर की सलाह पर ही भरोसा करें। sehatraag.com पर प्रकाशित किसी आलेख के अाधार पर अपना इलाज खुद करने पर किसी भी नुकसान की जिम्मेदारी संबंधित व्यक्ति की ही होगी।